प्रियंका का पीएम मोदी पर निशाना, पूछा 15 लाख खाते में आने थे कहां गए
अहमदाबाद में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी पहली सार्वजनिक सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा का नाम लिए खूब निशाना साधा। मंगलवार को गांधीनगर के पास अडालज में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि जो लोग आपके सामने बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उनसे पूछिए 2 करोड़ रोजगार का क्या हुआ। 15 लाख आपके खाते में आने थे, वह कहां गए जिन महिलाओं की सुरक्षा की बात करते थे, वह कहां है। हमारी आजादी की लड़ाई शुरु हुई थी जहां से गांधीजी ने प्रेम, सदभावना अहिंसा की आवाज उठाई थी। इसलिए वे सोचती हैं कि यहीं से आवाज उठनी चाहिए। जो अपनी फितरत की बात करते हैं आप उन्हें बताइए इस देश की फितरत क्या है।

प्रियंका ने कहा कि यह देश किसान भाइयो का है, बहनों का है। इस देश को नौजवानों, महिलाओं, किसानों ने बनाया है। उन्होंने लोगों से कहा कि यह देश और किसी का नहीं है। इस देश की हिफाजत सिर्फ यहां के लोग कर सकते हैं।
