CoronaNationNewsTop News

करोंना के हालात को लेकर केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात  

डेस्क: दिल्ली में कोरोना संक्रमण के दिनों दिन होती जा रही भयावह स्थिति के बीच बुधवार को मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। केजरीवाल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने लिखा अमित शाह से मुलाकात कर दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की है और उन्होंने कहा कि गृहमंत्री ने कोरोना से निपटने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है।

kejriwal amit shah

वही इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दो दिन की बीमारी से ठीक होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि वह अब बिल्कुल ठीक हैं और सभी को उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली को कोरोना से लड़ने के लिए आगे कैसे तैयार करना है इसके बारे में बताया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *