देशबड़ी खबरेंमनोरंजनराजनीतिसमाचार

राज्यपाल से मिली कंगना रनौत, बोली मै उम्मीद करती हूं कि न्याय मिलेगा

डेस्क: अभिनेत्री कंगना रनौत ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल से कंगना रनौत की मुलाकात करीब 45 मिनट चली।

kangana meet governor

कंगना ने साफ कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मैं एक नागरिक के तौर पर मिलने आई। राजनीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, मैंने अपने साथ हुई नाइंसाफी और जो भी अनुचित हुआ, उस बारे में उन्हें बताया। मैं राज्यपाल से सिर्फ एक कामनमैन की तरह मिली।राज्यपाल ने एक बेटी की तरह पूरे सहानुभूति पूर्वक उनकी बात सुनी है। मैं उम्मीद कर रही हूं कि मुझे न्याय मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि कंगना के पाली हिल स्थित बंगले पर मुंबई नगर निगम की ओर से तोड़फोड़ की गई थी। इसके बाद मुंबई नगर निगम ने खार स्थित उनके निवास पर कार्रवाई शुरू कर दिया है। इससे परेशान होकर कंगना आज राज्यपाल से मिलीं हैं। कंगना के साथ राजभवन में उनकी बहन भी गई थीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *