EntertainmentNewsTop News

अपनी भांजी को डेट कर रहे प्रभु देवा, जल्द रचा सकते है शादी

डेस्क: डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर प्रभु देवा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कारण वे इन दिनों रिलेशनशिप में हैं। खबरों की मानें तो प्रभु देवा जल्द ही दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्रभु देवा अपनी भांजी को डेट कर रहे हैं।

prabhu deva

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभु देवा अपनी भांजी के साथ रिलेशनशिप में हैं। और इस रिश्ते को आगे ले जाने की तैयारी में हैं। प्रभु देवा अपनी भांजी के साथ जल्द ही शादी करने वाले हैं। हांलाकि, भांजी के साथ डेटिंग और दूसरी शादी की खबरों पर अभी तक प्रभु देवा की तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं आई है।

आपसी मनमुटाव के बाद प्रभु देवा ने पत्नी रामलत को तलाक दे दिया था। प्रभु देवा ने रामलत के साथ लव मैरिज की थी। लेकिन शादी के 16 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। 2008 में उनके बड़े बेटे का कैंसर की वजह से निधन हो गया था। अब उनके दो बच्चें हैं।

बता दें एक्ट्रेस नयनतारा संग प्रभुदेवा के रिलेशनशिप में होने की खबरें भी सामने आई थी। जब दोनों के रिश्ते के बारे में प्रभुदेवा की पत्नी को पता चला तो वह भूख हड़ताल पर बैठ गई थी। वहीं साउथ में भी नयनतारा का काफी विरोध किया गया था। जिसके बाद वह प्रभुदेवा से अलग हो गई थीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *