चुनावदेशबड़ी खबरेंराजनीतिसमाचारहरियाणा

योगेश्वर दत्त के समर्थन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल उतरेगे मैदान में

हरियाणा: बरोदा विधानसभा के उपचुनाव में मतदान का 3 नवंबर का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे बरोदा व गोहाना में नेताओं का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। तीन दिन 29 से 31 अक्टूबर तक पूरी सरकार और विपक्ष गोहाना व बरोदा में रहेगा।

baroda manohar lal

 

बता दे कि बरोदा हलका पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का मजबूत राजनीतिक किला माना जाता है। कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के निधन के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है। 3 नवंबर को मतदान और 10 नवंबर को मतगणना होगी। आज तक इस हलके में भाजपा का कभी जीत नसीब नहीं हुई है। उपचुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के किले में सेंधमारी करने की कोशिश कर रहा है। गठबंधन के बड़े व छोटे नेता गोहाना में रह कर बरोदा को फतह की रणनीति बना रहे हैं। जल्द ही बरोदा का चुनावी माहौल बदलने जा रहा है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 29 अक्टूबर से बरोदा के मैदान में उतरने वाले हैं। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री 31 अक्टूबर तक बरोदा में रह कर पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा को घेरेंगे। गठबंधन की तरफ से 29 को अकेले मुख्यमंत्री बरोदा के गांवों के दौरे करेंगे। 30 और 31 को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बरोदा में रहेंगे। इसके साथ ही गठबंधन सरकार के मंत्री, विधायक और दोनों संगठनों के बड़े-छोटे पदाधिकारी भी बरोदा के चुनावी रण में रहेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *