BiharElectionNewsPoliticsTop News

बिहार चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारको की लिस्ट, मनमोहन सिंह राहुल गांधी के साथ 30 नेताओ के नाम

डेस्क: बिहार चुनाव के पहले चरण में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 30 नाम शामिल हैं।

congres star pracharak

जिनमें सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

congres star bihar election pracharak

वहीं भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा समेत, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार भी कांग्रेस की स्टार प्रचारक होंगी। इसमें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा और प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के नाम शामिल हैं।

आपको बता दे कि चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल कर उतर रही कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजद 144 और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *