CoronaNationNewsTop News

रेल राज्य मंत्री सुरेश अगड़ी का करोनो से निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

दिल्ली: कोरोना संक्रमण से जूझ रहे केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है, सुरेश अंगड़ी को इलाज के लिए दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस खबर से उनके परिवार के साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में भारी शोक है।

suresh angadi

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री शुक्रवार 11 सितंबर को कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्होंने स्वयं ट्वीट कर बताया था कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने दिल्ली एम्स में बुधवार 8.30 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर स्थिति के चलते वेंटलिटर पर थे। उनके निधन पर सरकार और राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सुरेश अगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जिनकी सभी प्रशंसा करते थे। उनका निधन दुखद है।

65 वर्षीय अगड़ी दूसरे सांसद हैं जिनका कोरोना के चलते निधन हुआ है। वह 11 सितम्बर को कोरोना संक्रमित हुए थे। अगड़ी 14वीं लोकसभा के बाद से ही कर्नाटक के बेलगावी से सांसद रहे । उनके बाद उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *