News

प्रियंका गांधी पर किए अपत्तिजनक कमेंट को लेकर एफआइआर दर्ज 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एनआरसी के विरोध में कांग्रेस नेताओ की फेसबुक पोस्ट पर एक युवक को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ अपत्तिजनक कमेंट करना महंगा पड़ गया, कांग्रेस के नेताओं को पता चला तो युवक पर एफआइआर दर्ज करवा दी। पुलिस के मुताबिक जिला कांग्रेस मे आइटी सेल के सचिव राहुल बाथम ने 31 दिसंबर दोपहर को अपने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी जिसमें लिखा कि ‘कांग्रेस शासित किसी भी प्रदेश में एनआरसी लागू नहीं होगा: प्रियंका गांधी। इसके बाद कुछ लोगों ने समर्थन किया तो कुछ ने विरोध भी किया।

priyanka gandhi

लेकिन अगले दिन एक जनवरी को सूरज बाथम नाम युवक ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर अपत्तिजनक कमेंट किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को एसपी नवनीत भसीन से मिले। उन्हें पूरा मामला सुनाया। उन्हेें पोस्ट भी दिखाई और शाम को क्राइम ब्रांच थाने में राहुल ने सूरज बाथम के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *