CoronaEntertainmentNewsTop News

अभिनेता अर्जुन कपूर और गर्लफ्रेंड मलाईका अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। अर्जुन कपूर ने अपने कोरोना वायरस टेस्ट करवाया था। इसका नतीजा पॉजिटिव आया है। इस बात की जानकारी खुद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है।

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है। ‘ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं आप सभी को सूचित करूं कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और मेरे शरीर में करोना के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। मैंने डॉक्टरों और प्रशासन की सलाह पर खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारनटीन में रहूंगा।

arjun kapoor malika arora

वही अब अर्जुन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की भी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। मलाइका में भी अर्जुन की तरह ही कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन वे कोरोना पॉजिटिव हैं। जिसकी पुष्ट‍ि खुद उनकी बहन ने की है।आपको बता दे इस वक्त मलाइका अरोड़ा भी होम क्वारनटीन में हैं।

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे संग अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। फैन्स मलाइका और अर्जुन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *